"रहूंगा सदा साथ तुम्हारे"
यादें,समय,दूरी कोई मायना नहीं रखता,
जब हंसता हुआ प्रेरणादायक चेहरा
हर वक्त हो दिल मे "आपका"
रहूंगा सदा साथ तुम्हारे.....
खिलूंगा हमेशा चमन मे फूल बनके,
भले बन गया देह मेरा राख बनके,
रहूंगा सदा साथ तुम्हारे......
जन्म - मृत्यु एक कटु सत्य जीवन का,
किस तरह जीया जीवन ज्यादा महत्वपूर्ण,
रहूंगा सदा साथ तुम्हारे.....
जीवन और संघर्ष पहलू एक दुजेके,
मायूस मत हो, ऊब मत जाना किसीभी
नाकामयाबी से,
नसीब पे मत उम्मीद रख,जब तकदीर बदलना तेरे हाथ मे...
कर संघर्ष,कर कोशिश ,
मिलेगी मंजिल,निकलेगा हल कैसेभी कठिन हालात से...
रहूंगा सदा साथ तुम्हारे.....
बनके महक फूलों की,
बनके बहार हर ऋतु मे,
बनके उमंग हर त्यौहार मे ,
रहूंगा सदा साथ तुम्हारे........


No comments:
Post a Comment